रविवार, 14 सितंबर 2025

श्राद्ध पक्ष में पूजा प्रारम्भ करने या पूजन करने का किसी भी शास्त्र में निषेध नहीं है।

श्राद्ध पक्ष में किसी भी देवता की पूजा करने का निषेध नहीं है।
पितृ पक्ष में अर्थात श्राद्ध पक्ष में किसी भी देवता की पूजा प्रारम्भ करने का भी निषेध नहीं है।
उठावने के दिन मन्दिर में जाते हैं।
गरुड़ पुराण सुनने के समय विष्णु पूजा करते हैं।
एकादशाह, द्वादशाह, त्रयोदशाह में, मासिक त्र श्राद्ध में, त्रेमासिक श्राद्ध में, अर्ध वार्षिक श्राद्ध में, वार्षिक श्राद्ध में, दो वर्ष पश्चात श्राद्ध में सम्मिलित करने के समय, प्रतिवर्ष मृत्यु तिथि को होने वाले एकोदिष्ट श्राद्ध में और श्राद्ध पक्ष में होने वाले पार्वण श्राद्ध में विष्णु पूजा करते हैं।
अर्थात श्राद्ध में विष्णु पूजा का विधान है, और विष्णु परम पद है। सर्वोच्च देव हैं। जब उनकी पूजा होती है तो किसी देवता और रामभक्त हनुमान जी की पूजा का निषेध कैसे हो सकता है?
किसी भी शास्त्र में श्राद्ध पक्ष में पूजा प्रारम्भ करने और पूजा करने का निषेध नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें