रविवार, 26 अप्रैल 2026

गुरुकुल शिक्षा क्या है?

कई गुरुकुल हैं, जहाँ वेद, ब्राह्मण ग्रन्थ, शिक्षा (उच्चारण/ फोनेटिक), व्याकरण, निरुक्त (भाषा शास्त्र),निघण्टु (शब्दकोश),छन्द शास्त्र, ज्योतिष (एस्ट्रोनॉमी और संहिता), ब्रह्माण्ड के नक्शे मण्डल- मण्डप बनाने के लिए शुल्बसूत्र, संस्कार, नित्यकर्म और व्रत,पर्व, उत्सव और त्यौहार मनाने के विधि-विधान के लिए गृह्यसूत्र, अश्वमेध, राजसूय जैसे बड़े सत्र वाले बड़े यज्ञों की विधि विधान के लिए श्रोतसूत्र नीति, कर्तव्याकर्तव्य, राजनीति और अर्थशास्त्र का ज्ञान और के निर्णय हेतु धर्मसूत्र (चार कल्प) (आदि सब मिलाकर षडवेदाङ्ग), के साथ आवश्यक और योग्यतानुसार आयुर्वेद, धनुर्वेद, गन्धर्ववेद (नाट्य, सङ्गीत) शिल्पवेद स्थापत्य वेद (चार उपवेद) के शास्त्र, ब्राह्मण ग्रन्थों की कर्मकाण्ड सम्बन्धी पूर्व मीमांसा उपनिषदों के ब्रह्मज्ञान की उत्तर मीमांसा, सांवय दर्शन - कर्म मीमांसा और अष्टाङ्गयोग हेतु श्रीमद्भगवद्गीता, और योग दर्शन, न्याय दर्शन, और वैशेषिक दर्शन, वाल्मीकि रामायण और महाभारत (इतिहास) तथा विष्णु पुराण का अध्ययन करवाया जाता है।
साथ ही आधुनिकता शिक्षा भी दी जाती है। वे सफल शिक्षक, डॉक्टर, इञ्जिनियर, सैन्य अधिकारी, न्यायाधीश, अकाउण्टेण्ट, व्यवस्थापक और प्रशासक और शासक बनते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें