गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

बाइबल

अ ब्राह्म , अब्राहम 
अत्रि-अनसुया के पुत्र चन्द्रमा पुत्र बुध, बुध और वैवस्वत मनु (श्राद्ध देव) की पुत्री इला के पुत्र *एल* पुरुरवा ही एल, इलाही, अल्लाह हैं जिन्हें बाइबल में (देवताओं में वरिष्ठ / महादेव का वाचक यह्व) से याहवेह कहा है। पुरुरवा और इराक के नगर उर की वासी, तिब्बत में स्थित अमरावती पुरी के ईशान कोण में स्थित इन्द्र सभा की नर्तकी उर्वशी (उर वासी) का पुत्र आयु ही आदम है। आ दम (दम मतलब प्राण)।‌
इन्द्र सभा से अवकाश लेकर उर्वशी ने पुरुरवा से अस्थाई काण्ट्रैक्ट मेरिज मुता निकाह किया।
 प्रसुति अवस्था में उर्वशी उर नगर चली गई थी। फिर आयु का फिडिंग समय पूर्ण होने पर पुरुरवा को सोप गई और इन्द्र सभा में जॉइन कर लिया।
आरामी भाषा में रचित तनख (बायबल ओल्ड टेस्टामेंट की पहली पुस्तक उत्पत्ति) के अनुसार यहोवा (एल पुरुरवा) ने आदम (आयु) को दक्षिण पूर्व टर्की के युफ्रेटिस घाँटि में ईलाझी शहर में अदन वाटिका में अकेले ही पाला था। उसके साथ स्वर्भानु की पुत्री प्रभांशी (या प्रभुचि) को रखा था जिसे वह हव्ययती कहता था।
सुरसा की सन्तान सर्प/नाग वंशी सीरिया वासी ने आयु (आदम) को पिता (एल पुरुरवा)के विरुद्ध भड़का कर उसकी आज्ञा के विरुद्ध बुद्धि वृक्ष का अधपका/ कच्चा फल तोड़ कर खा लिया। इस कारण वह स्वयम् भी अल्प बुद्धि का ही रहा। (और बेचारा एल याहवेह बुद्धिहीन/ मुर्ख ही रह गया ।😂 इस कारण) एल पुरुरवा ने आयु (आदम) को अदन वाटिका से निकाल दिया। आयु प्रभांशी / प्रभुचि (हव्ययती) की सलाह पर आर्मेनिया गया। फिर वहाँ से इराक, इरान होते हुए व्यापारिक जहाजियों के साथ से सिंहल द्वीप पहूँच गया। सिंहल द्वीप श्रीलंका में श्रीपाद पर्वत शिखर पर किसी श्रीमान पुरुष के चरण चिह्न बने हैं। वह श्रीलंकाई सनातनियों का तीर्थ स्थल था। उसे ही अब्राहमिक मतावलम्बी यहुदी, ईसाई, इस्लाम और बहाई पन्थ वाले आदम शिखर (एडम पिक) कहते हैं। और उनका तीर्थ मानते हैं।
श्रीलंका से केरल होता हुआ वापस टर्की पहूँचा। तब तक एल पुरुरवा बुढ़ा होने लगा था। इसलिए उसने भी आयु (आदम) को क्षमा कर दिया।
इसी आयु (आदम) और प्रभांशी / प्रभुचि (हव्ययती) का पुत्र नहुष (न्युहु) हुआ। नहुष का विवाह शंकर जी और पार्वती जी की पुत्री अशोक सुन्दरी से हुआ।
नहुष और अशोक सुन्दरी का पुत्र ययाति (अब्राहम) हुआ। 
ययाति (अब्राहम) की प्रथम पत्नी शुक्राचार्य जी की पुत्री देवयानी (सारेह) से यदु (यदुवंशियों के पूर्वज) और तुर्वसु हुए।
ययाति (अब्राहम) की दुसरी पत्नी वृषपर्वा की पुत्री शर्मिष्ठा (हागार या हाजिरा) जो देवयानी (सारेह) की दासी थी के पुत्र पुरु (भारतीय चन्द्र वंशियों के पितामह), अनु और दृह्यु हुए।

बाइबल पुराना नियम (ओल्ड टेस्टामेंट) में अब्राहम की आर्मेनिया से इजराइल तक की यात्रा और संघर्ष, याहवेह का आज्ञाकारी भक्त होना। अब्राहम के पुत्र इसहाक जो किसी फरिश्ते से कुश्ती लड़ा इसलिए उसका नाम इज्राएल पड़ा। दासी हागार/ हाजिरा के पुत्र इस्माइल की बलि देने से याहवेह ने बचाया फिर इस्माइल का स्वेज (सिनाई) में बसना।
अब्राहम का वंश वर्णन, वंशजों की कथा है।
फिर न्युहु का जल प्रलय का वर्णन (शतपथ ब्राह्मण, मत्स्य पुराण, बाइबल) और इराक की प्राचीन कथाओं में भी वर्णित है। आगे न्युहु का वंश वर्णन है।
मुसा और जोसेफ की कथा, मिश्र की दासता से मुक्त होने हेतु इजराइलियों को एकत्र कर लाल सागर पार कर इजराइल में बसना। याहवेह द्वारा मुसा को दस कानून लिखित शिलालेख (टेन टेस्टामेंट) देना। उसके आधार पर यहुदा के नाम पर यहुदी पन्थ स्थापित करना।
फिर दाउद की भजन संहिता है, सुलेमान (सोलोमन) की कथा है।
बाइबल नया नियम में यीशु के जन्म से बारह वर्ष तक का वर्णन। फिर तीस से तैंतीस वर्षायु के बीच यहुदियों में मूल यहुदी पन्थ के सिद्धान्तों तथा मूल यहुदी पन्थ के सिद्धान्तों में बौद्ध मत के अनुसार सुधार करने का उपदेश देना। इससे नाराज यहुदी पुरोहितों ने रोमन ऑफिसर पिलातुस को शिकायत कर क्रुस पर बांधकर कीलें ठोंकने का दण्ड दिलवाना।
शुक्रवार को अपराह्न में यीशु को क्रुस पर टांगना और सूर्यास्त के पहले उतार कर कपड़े में लपेटकर गुफा में रखना।
जहाँ अनुयायियों ने उपचार कर ठीक कर दिया।
शनिवार को यीशु का दूर भाग जाना और रविवार को उपदेश दे कर वापस स्वर्ग (भारत के कश्मीर में लौट आना) का ग्रीक भाषा में वर्णन है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें