गुरुकुल शिक्षा ---
जहाँ अपनी भाषा में, अपने तरीके से, वैदिक, धार्मिक, सांस्कृतिक वातावरण में नित्य पञ्च महायज्ञ करते हुए घर-आङ्गन संवारना , कृषि - बागवानि, और पशुपालन करते हुए तथा कुटिर उद्योग, से लेकर बड़े उद्योगों मे जाकर देखकर और कार्य में सहयोग कर तकनीकी समझते हुए वैज्ञानिक सोच विकसित करते हुए वेद अर्थात ज्ञान-विज्ञान-दर्शन, वेदाङ्ग अर्थात शिक्षा (उच्चारण, फोनेटिक) व्याकरण, निरुक्त (भाषा शास्त्र), निघण्टु (शब्दकोश), छन्द-शास्त्र, ज्योतिष (भुगोल-खगोल, एस्ट्रोनॉमी, ब्रह्माण्ड विज्ञान - कॉस्मोलॉजी और मौसम विज्ञान), तथा चार कल्प अर्थात
वेद के अन्तर्गत वैदिक संहिताओं के अलावा उन संहिताओं के ब्राह्मण ग्रन्थों (अर्थात ब्रह्मर्षियों द्वारा की गई व्याख्या) जिसके प्रथम भाग में आचरण नियमावली (धर्मशास्त्र), द्वितीय भाग कर्मकलाप (कर्मकाण्ड की क्रिया विधि-निषेध) हैं।
ब्राह्मण ग्रन्थों में अथर्ववेद का अवेस्ता जो वर्तमान में मूल रूप में उपलब्ध नहीं है भी पहले पढ़ाया जाता था।
तृतीय भाग में वानप्रस्थ ऋषियों और गुरुकुलों में पढ़ाया जाने वाला ज्ञान -विज्ञान-कला और दर्शन है। चतुर्थ भाग या अन्तिम भाग वेदान्त या उपनिषद कहलाता है। इसमें शुद्ध दर्शन (केवल अनुभव, अनुभव गम्य ज्ञान, अनुभूतियाँ) ही है।
बतलाया जाता है। यह सोचने, समझने, अपनाने वाला ज्ञान है
षड वेदाङ्ग ---
1 -- धर्म शास्त्र -- आचरण नियमावली, नीति, राजनीति, अर्थशास्त्र, इतिहास)।
2 -- शुल्ब सूत्र -- अंक गणित, बीज गणित , सभी प्रकार के रेखा गणित (ज्यामिति, ठोस ज्यामिति आदि सब प्रकार) त्रिकोणमिति, गोलिय त्रिकोणमिति, कलन-अवकलन-समाकलन (केल्क्युलस के सभी प्रकार स्फैरिकल केलक्युलस सहित ) रेखा गणित, ब्रह्माण्ड के नक्शों की त्रिआयामी प्रतिकृति के रूप में मण्डल बनाना, और उसके त्रि आयामी दृष्य उत्पन्न करने वाले द्विआयामी नक्शे अर्थात मण्डल बनाना अर्थात प्रेक्टिकल कॉस्मोलॉजी सहित सिविल इंजीनियरिंग।
3 -- गृह्यसूत्र -- सभी व्रत, पर्व, संस्कार, उत्सव, त्यौहार मनाने के नियम, विधि - निषेध।
4 -- श्रोत सूत्र -- बड़े बड़े यज्ञ-सत्र अर्थात प्रोजेक्ट चलाना सिखाया जाता है। यज्ञ और अग्निहोत्र अलग-अलग कार्य हैं।
यज्ञ मतलब सर्वव्यापी परमेश्वर विष्णु के प्रति समर्पित भाव से सौद्दैश्य लेकिन कामना रहित, केवल सर्वजध हिताय, सर्वजन सुखाय सार्वजनिक कार्यक्रम।
कल्प का ज्ञान ब्राह्मणों (आत्म ज्ञानी, ब्रह्म ज्ञानी), विप्रों (वेदज्ञों, विद्वानों) को अत्यावश्यक है। राजन्य वर्ग के लिए भी आवश्यक है।
क्षत्रियों और वैश्यों को सिखना चाहिए और शुद्रो (सेवकों) को जानकारी होना आवश्यक है।
चार उपवेद ---
फिर अन्त में चार उपवेद का ज्ञान --
1 -- आयुर्वेद - अष्टाङ्ग योग, हठयोग, से प्रारम्भ कर निदान (डायग्नोसिस), औषधि खोजने, बनाने, रखरखाव, और रोगी को देने -- खिलाने-पिलाने-लगाने से लेकर मालिश- व्यायाम, फिजियोथेरेपी आदि के अलावा सभी प्रकार की सर्जरी।
औषधालय, चिकित्सालय निर्माण, प्रबन्धन आदि सभी ज्ञान। ब्राह्मणों, राजन्य, क्षत्रियों और शुद्धों के लिए अतृयावशक है।
वैश्यों को भी जानकारी आवश्यक है।
धनुर्वेद - सभी प्रकार की सैन्य शिक्षा, कमाण्डो ट्रेनिंग सहित, अस्त्र शस्त्र निर्माण, प्रयोग, निवारण और रखरखाव करना। मार् की खोज हेतु सुक्ष्म भौगोलिक ज्ञान, अस्थाई सेतु, पथ निर्माण, गढ़/ दुर्ग/ किले निर्माण और ध्वंस करना, वाहन, पोत, विमान, राकेट, अन्तरिक्ष यान आदि बनाना, चलाना, रखरखाव करना आदि ज्ञान, युद्ध कौशल, हैकिंग, हैक किये उपकरणो का सुधार और रखरखाव।स्टारवार सहित सभी प्रकार के युद्ध ज्ञान। परम ज्ञानी ब्राह्मण आचार्यों, विप्रों (विद्वान शिक्षकों) के लिए अत्यावश्यक है। राजन्य, क्षत्रिय (सैन्य अधिकारी-सैनिक, नगर रक्षकों) के लिए आवश्यक है।
गन्धर्व वेद -- काव्य, सङ्गीत, नाट्यशास्त्र --
स्वर और सुर साधना, गायन, वादन, मञ्चन, सूत्रधार, मञ्च निर्माण, सञ्चालन और रखरखाव, वाद्ययंत्र बजाना, निर्माण और रखरखाव करना। यह ब्राह्मण, विप्र, क्षत्रियों को सीखना ही चाहिए। शुद्रों को भी जानकारी आवश्यक है।
स्थापत्य वेद एवम् शिल्पवेद -- पूरी सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट और इंटिरियर आदि सब।
भवन निर्माण, बड़े भवन, महल, मन्दिर, चैत्य , आलय, कुए, बावड़ी, तालाब (झील), नदी के घाट, बान्ध, बाग-बगीचे, उपवन, बनाना, सजाना-संवारना, और रखरखाव।
पथ, सेतु, मार्ग निर्माण उनके आस-पास फल-फूल दार पौधे लगाना ताकि, पथिक कुछ खा पी सके, पथिकालय, प्रतिक्षालय, धर्मशाला, सदावर्त निर्माण, सञ्चालन और रखरखाव,
ग्रा- नगर नियोजन, आवास एवम् बाजार नियोजन, कृषि उपज भण्डारण और पशुपालन कोष्ठ निर्माण,
कार्यालय, कोषालय, समारोह स्थल, सभाग्रह, वाचनालय, पुस्तकालय, औषधालय, चिकित्सालय, कुटिर उद्योग , कल-कारखाने आदि निर्माण और रखरखाव करना।
चित्रकला, मुर्तिकला, आभुषण निर्माण कला (डिजाइनिंग) स्थापना, सज्जा और रखरखाव।
अर्थशास्त्र --- राजनीति का सम्पूर्ण ज्ञान विशेषकर ब्राह्मणों (परम ज्ञानी), विप्रों (ज्ञानी) और क्षत्रियों (सत्तधीव और सैन्य अधिकारियों) को गहन ज्ञान और विशेषज्ञता आवश्यक है। लेकिन वैश्यों को भी पढ़ना आवश्यक था। शुद्रो (सेवकों) को भी ज्ञान लेना आवश्यक है।
सम्पूर्ण आत्म ज्ञानी/ ब्रह्म ज्ञानी आचार्य ब्राह्मण ही गुरुकुल सञ्चालित करते हैं।
ज्ञानी विप्र ही शिक्षा दे सकते हैं।
उपवेद विशेष में विशेषज्ञता वर्ण निर्धारित करती है।
चार उपवेदों में उपवेद विशेष का विशेषज्ञ ही उस उपवेद का प्रशिक्षण देता है।
षड वेदाङ्गो मे विशेष वेदाङ्ग में विशेषज्ञ ही सम्बन्धित वेदाङ्ग अभ्यास (प्रेक्टिस) करवाता है।
शिक्षा (उच्चारण शास्त्र) में पारङ्गत विप्र ही वेदपाठ सिखाता है।
व्याकरण, निरुक्त और छन्द-शास्त्र का ज्ञाता ही वेद मन्त्रों के अर्थ और भाव समझाता है।
चारों कल्प (धर्मशास्त्र, शुल्बशास्त्र, गृह्यसूत्र और श्रोत सूत्रों) का ज्ञाता ही यज्ञ कर्म और विनियोग सिखाता है।
शास्त्र ---
पूर्व मीमांसा और उत्तर मीमांसा दर्शन पढ़ाया जाता है। यह ऐच्छिक है। जो आगे तक पढ़ना चाहें उन्हें योग्य गुरु के पास ले जाकर उन्हें शिश्य की सम्पूर्ण जानकारी देकर महागुरु को सोपा जाता है।
जो समाधि अभ्यास पूर्वक बोध करवा कर दर्शन करवाते हैं।
फिर शास्त्रार्थ सिखने और शास्त्रार्थ करने के इच्छुक ब्राह्मणों को न्याय दर्शन, वैशेषिक दर्शन, योग दर्शन, सांख्य दर्शन,अवेस्तन दर्शन, तन्त्र दर्शन, नास्तिक दर्शन, माध्यमिक दर्शन, शुन्यवाद, विज्ञान वाद, थेरवाद, सौत्रान्तिक दर्शन, वैभाषिक दर्शन, जैन दर्शन,फिर जेन्दावेस्त और गाथाओं पर आधारित फिर जरथ्रुष्ट्र दर्शन/ पारसी दर्शन, यजीदी दर्शन, और अन्त में अब्राह्म अब्राहमिक दर्शन पढ़ाया जाता है।
अब्राहमिक मत में भी सबाइन (शिवाई)दर्शन, दाउदी प्रार्थना मार्गी भजनानन्दी दर्शन, क्रियात्मक सुलेमानी तान्त्रिक दर्शन, मूसाई / यहुदी दर्शन, सिरीयाई ईसाई दर्शन,रूढ़िवादी ईसाई दर्शन, रोमन कैथोलिक दर्शन, प्रोटेस्टेंट ईसाई दर्शन, मोहम्मदी दर्शन, सुन्नी इस्लामी दर्शन, शिया इस्लामी दर्शन, वहाबी इस्लामी दर्शन, (इसमें भी देवबन्दी और बरेलवी मुस्लिम दर्शन जैसे बहुत से फिरके हैं), बहाई दर्शन, जैसे बहुत से मतभेद हैं। शास्त्रार्थ हेतु सभी की जानकारी आवश्यक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें