मंगलवार, 10 नवंबर 2026

संघ भाजपा का मुस्लिम अब्राहमिक यहुदी, ईसाई, मुस्लिम और बहाई प्रेम।

जैसा कि, श्री रामेश्वर मिश्र पञ्कज जी ने वर्तमान भाजपाइयों के लिए कहा कि, वे नहीं मानेंगे वही बात 1920 से ही चली आ रही है।⤵️

पहले कांग्रेस ने मुस्लिमों का शोषण अधिक किया।
जो मुस्लिम तुष्टिकरण दिखता है।
मुस्लिम तुष्टिकरण यूरोपीय ईसाई नेता तन्त्र का दोष यूरोप में और ट्रम्प की नीतियों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

रा स्व से संघ और सावरकर की हिन्दू महासभा, भारतीय जनसंघ और भा ज पा का मुस्लिम प्रेम उनके मूल सिद्धान्त में ही दिखता है। उनकी स्पष्ट घोषणा है कि, 
कोई व्यक्ति - चाहे अल्लाह नामक व्यक्ति को ही एकमात्र ईश्वर और उपास्य मानता हो और मोह मद को ही उसके सन्देशों और आदेशों का सच्चा वाहक मानता हो, कुरान पढ़ता हो, मस्जिद में नमाज़ अदा करता हो लेकिन वह हिन्दू है। यदि वह खाखी चड्डी, सफेद शर्ट, काली टोपी लगाकर शाखा में रा स्व से संघ के ध्वज को मुसोलिनी के इटालियन फासिस्ट दल के अनुसार सेल्युट (सलाम) करता हो, और फासिस्ट विचारधारा के अनुरूप सर संघचालक को परम आदरणीय मानकर संघ के आदेश आँख मूंदकर मानता हो, उक्त प्रकार की भारतीय संस्कृति को अपनी संस्कृति मानता हो तो वह कट्टर मुस्लिम हिन्दू है।
ऐसे ही याहवेह (यहोवा) को परमपिता परमेश्वर मानने वाला, पवित्र आत्मा के माध्यम से कुमारी मरियम के गर्भ से उत्पन्न यीशु को याहवेह का इकलोता पुत्र मानता हो।
कलिसिया (चर्च) में दाउद की भजन संहिता के भजन गाकर प्रार्थना करता हो लेकिन यदि वह खाखी चड्डी, सफेद शर्ट, काली टोपी लगाकर शाखा में रा स्व से संघ के ध्वज को मुसोलिनी के इटालियन फासिस्ट दल के अनुसार सेल्युट (सलाम) करता हो, और फासिस्ट विचारधारा के अनुरूप सर संघचालक को परम आदरणीय मानकर संघ के आदेश आँख मूंदकर मानता हो, उक्त प्रकार की भारतीय संस्कृति को अपनी संस्कृति मानता हो तो वह कट्टर मुस्लिम हिन्दू है।
यही बात सावरकर कहते थे, यही बात मुञ्जे कहते थे,यही बात उनके चेले हेडग॑वार कहते थे, गोल वर्कर कहते थे, अडवाणी जी ने भी यही तो कहा था और अब मोहन भागवत भी खुलेआम यही बात प्रचार कर रहे हैं तो लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
इसलिए संघ, विहिप और भाजपा के आदर्श हिन्दू इण्डोनेशियाई मुस्लिम हैं।
न कि, सनातन धर्मी।
इसलिए भाजपा स्वाभाविक सनातन विरोधी और अब्राहमिक मतावलम्बियों की हिमायती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें