मंगलवार, 10 नवंबर 2026

भक्त और भगवान का सीधा सम्पर्क रहता है।

वैदिक परब्रह्म परमेश्वर भगवान विष्णु- माया, महेश्वर ब्रह्म प्रभविष्णु- श्री लक्ष्मी (सवितृ-सावित्री), जगदीश्वर अपर ब्रह्म नारायण-श्रीहरि, और ईश्वर हिरण्यगर्भ-वाणी (विश्वकर्मा) किसी दूत या देवता को भेजकर काम नहीं करवाते हैं।अब्राह्म (अ वैदिक) अर्थात अब्राहमिक मत पन्थ के समान कोई दूत, पैगम्बर , नबी या फरिश्तों के माध्यम से भक्तों का उद्धार नहीं करते बल्कि, 
या तो ऋग्वेदीय देवी सूक्त के अनुसार व्यक्ति को स्वयम् इस योग्य सक्षम कर देते हैं कि, वह स्वयम् सङ्कट से मुक हो जाए।
या पूर्ण समर्पित भक्त के लिए तो वे स्वयम् प्रकट हो जाते हैं।
वैदिक निर्गुण निराकार ईश्वर सगुण साकार होने में भी सक्षम है।

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत ।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥ 7 ॥
परित्राणाय साधुनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ॥ 8 ॥

हे भारत (अर्जुन)! जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब ही मैं अपने रूप की रचना करता हूँ (अर्थात स्वयं को प्रकट करता हूँ)।
सज्जन पुरुषों का उद्धार करने के लिए, पाप कर्म करने वाले बुरे लोगों का विनाश करने के लिए और धर्म की अच्छी तरह से स्थापना करने के लिए मैं युग-युग में प्रकट होता हूँ।
उदाहरण - भक्त ध्रुव, प्रहलाद, विभिषण, नृसिंह मेहता आदि बहुत से हैं।

करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है।
अनन्याश्चिन्तयन्तो माम् ये जनाः पर्युपासते ।
तेषाम् नित्याभियुक्तानाम् योगक्षेम वहाम्यहम् ।। श्रीमद्भगवद्गीता अ. 09/ श्लोक 22।
अनन्याः , चिन्तयनतः, माम् , ये, जनाः, पर्युपासते।
तेषाम् नित्याभियुक्तानाम् , योगक्षेमम् , वहामि,अहम् ।।

अनन्य भावसे जो भक्तजन मुझ परमात्मा को (ॐ कार स्वरुप जान कर निरन्तर स्मरण रखते हुए) मुझ (विष्णु परमेश्वर) की आराधना, उपासना करते हैं, मुझमें (सदेव मेरा स्मरण रखते हुवे ॐ विष्णु परमेश्वर का ही चिन्तन करने वाले ) नित्य युक्त भक्त के योगक्षेम मैं स्वयम् वहन करता हूँ। ऐसे भक्त की प्रत्यैक आवश्यक्ताओं की पुर्ति मैं स्वयम् करता हूँ, और जो पहले से उपलब्ध है उसका संरक्षण / सुरक्षा भी मैं स्वयम् ही करता हूँ। किसी अन्य देवता आदि के भरोसे उसे न छोड़ते हुए मैं स्वयम् योग क्षेम वहन करता हूँ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें