शनिवार, 21 नवंबर 2026

सनातन वैदिक ब्राह्म धर्म में पन्थ और सम्प्रदायों की उत्पत्ति।

वैदिक युग में वैदिक ब्राह्म धर्म, ब्राह्मण ग्रन्थों के रचना काल में ब्राह्मण धर्म, सूत्र ग्रन्थों के रचना काल में वर्णाश्रम धर्म और स्मृतियों के रचना काल में आर्षधर्म कहलाया। महाभारत कार भगवान श्रीकृष्ण द्वेपायन व्यास जी ने भागवत धर्म चलाया। 
भगवान आदि शंकराचार्य जी ने ईसापूर्व 509 से 477 तक की अवधि में अद्वैत वेदान्त दर्शन स्थापित किया और मनु स्मृति, याज्ञवल्क्य स्मृति, पराशर स्मृति, ब्रहस्पति स्मृति आदि की मीमांसा कर स्मार्त मत चलाया। इस मत में पर्वकालीन तिथि को ही महत्वपूर्ण माना गया। सम्भवतः उस समय पञ्चाङ्ग गणित वैध तुल्य रहा होगा। इसलिए तिथि के प्रारम्भकाल के प्रति सशंकित नहीं रहे। इसलिए केवल सूर्योदय से सूर्योदय तक ही व्रत, पर्व, उत्सव, त्यौहार माना। इसे सूर्योदय वेध कहते हैं।

भागवत धर्म की स्थापना महाभारत भीष्म पर्व से हुई।

0 -- वेदव्यास जी द्वारा प्रचलित भागवत धर्म में 56 घटि वेध की अवधारणा प्रचलित हुई। अर्थात एकादशी तिथि का प्रारम्भ सूर्योदय से चार घटि (1 घण्टा 36 मिनट) पहले हो तो ही उदिया तिथि में व्रत रखा जाए और दुसरे दिन विष्णु की तिथि द्वादशी तिथि में विष्णु पूजन किया जाए। अन्यथा विष्णु की द्वादशी को ही विष्णु के लिए व्रत रखा जाए। और उसी दिन विष्णु पूजन भी किया जाए। तब सार्वजनिक रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नहीं मनती थी। इसलिए इस विषय में कुछ नहीं लिखा है।
बाद में पौराणिकों ने 55 घटि वेध कर दिया। अर्थात सूर्योदय से दो घण्टे पहले से ही एकादशी तिथि प्रारम्भ हुई हो तो ही एकादशी तिथि में व्रत करें अन्यथा द्वादशी तिथि में ही व्रत और पूजन करें।

 क्रमशः 
 1 -- निम्बार्काचार्य ने आगे बढ़ाया। ---
तैलंगदेशीय सुदर्शनाश्रम में भृगुवंशीय अरुण ऋषि की धर्मपत्नी श्रीजयन्तीदेवी जी के उदर से युधिष्ठिर संवत 5159 कलियुग संवत 5122 कार्तिक शुक्ल 15 को सायंकाल (ईसापूर्व 3096) मे श्रीनिम्बार्काचार्य का जन्म हुआ। इन्होंने स्वाभाविक भेदाभेद दर्शन चला कर भागवत धर्म को आगे बढ़ाया। उन्होंने सीधा अर्धरात्रि पश्चात एकादशी लगे तो एकादशी तिथि में व्रत न करें बल्कि द्वादशी तिथि में व्रत करें का नियम चलाया।
मतलब तब पञ्चाङ्ग में तिथि गणना में लगभग 06 घण्टे की त्रुटि होने लगी थी।
वर्तमान में वैधशाला तुल्य पञ्चाङ्ग भी बनने लगे हैं इसलिए अब किसी वेध की आवश्यकता नहीं है। फिर 

2 -- रामानुजाचार्य जी ने आगे बढ़ाया--- रामानुजाचार्य जी का जन्म तमिलनाडु के पेरुम्बुदूर में ईसापूर्व 2163 में निरयन मेष मास चैत्र (उत्तर भारत में वैशाख) शुक्ल पञ्चमी-षष्ठी को मध्याह्न मे हुआ । उन्होंने विशिष्ठाद्वेत दर्शन के प्रणेता के रूप में भागवत धर्म को आगे बढ़ाया। फिर 

3 --मध्वाचार्य जी ने आगे बढ़ाया --- 
मध्वाचार्य जी ने 1238–1317 ई. की अवधि में द्वैत दर्शन चला कर भागवत धर्म को आगे बढ़ाया। फिर,

4 -- वल्लभाचार्य जी ने आगे बढ़ाया --- वल्लभाचार्य जी ने 1479–1531 ई. की अवधि में शुद्धाद्वेत दर्शन - पुष्टि मार्ग चला कर भागवत धर्म को आगे बढ़ाया। फिर 

5 -- श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने आगे बढ़ाया ---
श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु ने 1486–1534 ई. की अवधि में अचिन्त्य भेदाभेद दर्शन चला कर भागवत धर्म को आगे बढ़ाया और फिर 
रामानन्दाचार्य जी का जन्म 1356 ईस्वी में कार्तिक/माघ कृष्ण सप्तमी को हुआ। उन्होंने ने भक्ति आन्दोलन चला कर भागवत धर्म आगे बढ़ाया ।
मतलब वेदव्यास जी के पहले भागवत धर्म नामक कोई मत, पन्थ, सम्प्रदाय नहीं था।जबकि,

*माता कौशल्या और भगवान श्री रामचन्द्र जी परम विष्णु भक्त थे।*
*महाराज जनक भगवान शंकर जी के परम भक्त थे।* और 
*माता सीता जी भगवती उमा की उपासक थी।* 
लेकिन 
*तब न कोई स्मार्त था, न कोई वैष्णव था, न कोई शैव था न कोई शाक्त था। सब सनातन वैदिक वर्णाश्रम धर्मावलम्बी ही थे। और सब सुख-चैन से रहते थे।*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें