सनातन धर्म के कर्मकाण्ड के लिए प्राचीन भारतीय उदय रेखा पर पाँच पाँच मिनट के अन्तर से सूर्योदयास्त समय --
आधुनिक विश्व मध्यरेखा से पूर्व देशान्तर 75:46 को अर्थात उज्जैन से गुजरने वाली मध्य रेखा को प्राचीन काल में विश्व उदय रेखा मानते थे। क्योंकि, सृष्टिआरम्भ के समय उज्जैन में सूर्योदय हो रहा था। अतः उज्जैन का स्थानीय समय ही पूरे भारत का मानक समय होता था। तथा उज्जैन के मध्यम सूर्योदय समय को विश्व समय 00:00 माते थे। वर्तमान में ग्रीनविच रेखा पर मध्यम मध्यरात्रि समय को विश्व का 00:00 बजे समय मानते हैं। जो उज्जैन के माध्यम सूर्योदय समय से मात्र 00घण्टा 56 मिनट 56 सेकण्ड पहले होता है। अतः कह सकते हैं आज भी उज्जैन के सूर्योदय से मात्र लगभग 57 मिनट ( एक घण्टे से भी कम समय) पहले ही विश्व का मध्यम सूर्योदय मानते है।
युरोपियों ने विश्व मानचित्र के मध्य से गुजरनेवाली ग्रीनविच रेखा को पूरे विश्व की मध्य रेखा घोषित की। और लन्दन के पास से गुजरनें वाली इस मध्य रेखा का नाम ग्रीनविच रेखा रखकर इस मध्य रेखा के स्थानीय मध्यम मध्यरात्रि समय को विश्व का मध्यम समय 00:00 घोषित किया। इस मध्य रेखा ग्रीनविच रेखा पर होनें वाली मध्यरात्रि से विश्व का दिनांक (Day & Date) परिवर्तन करना आरम्भ किया। इसी रेखा के (लगभग) 180° को अन्तराष्ट्रीय दिनांक रेख मानते हैं। जिसके पश्चिम में खड़े जहाज में यदि 31 दिसम्बर हो रहा है तो इस रेखा के पर्व में खड़े जहाज पर 01 जनवरी होजायेगी।
तदनुसार भारत के नक्षे के मध्य से गुजरनेंवाली पूर्व देशान्तर रेखा 82:30 के स्थानीय समय को पूरे भारत का मानक समय घोषित कर दिया। जो ग्रीनविच रेखा के समय से 05 घण्टे 30 मिनट आगे है। अर्थात जब ग्रीनविच रेखा पर मध्यरात्रि 00:00 बजते हैं तब भारतीय मध्य रेखा पर पूर्वाह्न 05:30 बजते हैं। इसे ही पूरे भारत में भारतीय मानक समय कहते हैं। और उसी समय उज्जैन में स्थानीय समय पूर्वाह्न 05बजकर 03 मिनट 04 सेकण्ड होते है। उज्जैन के मध्यम सूर्योदय समय पूर्वाह्न 06:00 बजे से 56 मिनट 56 सेकण्ड पहले।
अर्थात *आज भी उज्जैन के सूर्योदय से लगभग 57 मिनट पहले ही विश्व में मध्यम सूर्योदय समय मानते है। और दिनांक (Date & Day) परिवर्तन होता है। *
उज्जैन और मालवा निमाड़ क्षेत्र में मात्र कुछ मिनट का अन्तर है। अतः उज्जैन का सूर्योदय समय के अनुसार मालवा- निमाड़ में धार्मिक कार्य किये जा सकते हैं।
सूर्योदय के एक घटि (24 मिनट) पूर्व अरुणोदय काल (Dawn) आरम्भ होता है तथा सूर्यास्त के एक घटि (24 मिनट) बाद तक सायंकाल (Dusk) होता है। जिस अवधि में आकाश में लालिमा छाई रहती है।
सूर्योदय के एक घण्टा बारह मिनट पहले उषाकाल आरम्भ होता है जिसमें वेदिक कर्मकाण्ड किये जाते हैं और सूर्यास्त के एक घण्टा बारह मिनट तक सन्ध्या काल होता है जिसमें स्मार्त/ पौराणिक कर्मकाण्ड किये जाते हैं। तथा सूर्यास्त के 2घण्टे 24 मिनट तक प्रदोषकाल रहता है।
स्पष्ट मध्याह्न के एक घटि (24 मिनट) पहले और एक घटि (24 मिनट) बाद तक अभिजीत मूहूर्त होता है।एवम् मध्यरात्रि के एक घटि (24 मिनट) पहले एवम् एक घटि (24 मिनट) पश्चात तक महानिशा या महानिशीथ काल होता है।
इसलिए वर्तमान में सूर्योदय के सवा घण्टे पहले मंगला आरती होती है और सूर्यास्त के सवाघण्टा के अन्दर शयनारती की जाती है।
खालसा पन्थ में गुरुद्वारों में पाठ,किर्तन, अरदास का समय सूर्योदय से सवा घण्टे पहले आरम्भ होता है। और शयन सूर्यास्त के सवाघण्टे बाद कराते हैं।
चर्च में ईसाईयों की प्रार्थना का समय भी सूर्योदय से सवा घण्टे पहले आरम्भ होता है। और नित्य प्रार्थना का समय सूर्यास्त के सवाघण्टे बाद तक ही रखते हैं।
मुस्लिमों में फजर की अजान और नवाज सूर्योदय के एक घण्टा पहले होती है।
मगरीब की अजान सूर्यास्त से लेकर सूर्यास्त के दस मिनट में होतीं है।
ईशा की अजान भी सूर्यास्त के सवाघण्टे बाद ही होती है।
अतः उज्जैन के अर्धबिम्बोदयास्त / गणितागत सूर्योदयास्त का 05 - 05 मिनट के अन्तर के दिनांक दिये जा रहे हैं।⤵️
*उज्जैन में गणितागत अर्धबिम्ब सूर्योदयास्त 05 -05 मिनट के अन्तर से।*
मार्च 20 सूर्योदय 06:35 सूर्यास्त 18:35
मार्च 21 से 23 सूर्यास्त 18:35
मार्च 25 सूर्योदय 06:30
मार्च 30 सूर्योदय 06:25
अप्रेल 04 सूर्योदय 6:20 सूर्यास्त 18:40
अप्रेल 09 & 10 सूर्योदय 6:15
अप्रेल 15 सूर्योदय 6:10
अप्रेल 17 सूर्यास्त 18:45
अप्रेल 21 सूर्योदय 6:05
अप्रेल 27 & 28 सूर्योदय 6:00
अप्रेल 29 & 30 सूर्यास्त 18:50
मई 08 सूर्योदय 05:55
मई 10 से 12 सूर्यास्त 18:55
मई 14 &15 सूर्योदय 05:50
मई 22 सूर्यास्त 19:00
मई 29 से जून 20 तक सूर्योदय 05:45
मई 31 से जून 03 तक सूर्यास्त 19:05
जून 15 से 18 तक सूर्यास्त 19:10
(यों कह सकते हैं कि, 15 जून से 21 जुलाई तक सूर्यास्त 19:10 बजे के आसपास ही होता है।)
जुलाई 03 से 05 तक सूर्योदय 05:50
जुलाई 16 & 17 सूर्योदय 05:55
जुलाई 18 से 21 तक सूर्यास्त 19:10 (पुनः)
जुलाई 28 & 29 सूर्योदय 06:00
जुलाई 31 से अगस्त 01 तक सूर्यास्त 19:05
( यों कहसकते हैं कि 09 अगस्त से 22 अगस्त तक सूर्योदय 06:05 बजे के आसपास ही होता है।)
अगस्त 09 & 10 सूर्योदय 06:05
अगस्त 09 सूर्योदय 06:05 सूर्यास्त 19:00
अगस्त 10 सूर्योदय 06:05
अगस्त 15 & 16 सूर्यास्त 18:55
अगस्त 21 सूर्यास्त 18:50
अगस्त 22 सूर्योदय 06:10 सूर्यास्त 18:50
अगस्त 23 &24 सूर्योदय 06:10
अगस्त 27 सूर्यास्त 18:45
सितम्बर 02 सूर्यास्त 18:40
सितम्बर 07 से 10 सूर्योदय 06:15
सितम्बर 07 सूर्योदय 06:15 सूर्यास्त 18:35
सितम्बर 12 सूर्यास्त 18:30
सितम्बर 18 सूर्यास्त 18:25
सितम्बर 22 सूर्यास्त 18:20
सितम्बर 24 से 26 सूर्योदय 06:20
सितम्बर 27 सूर्यास्त 18:15
अक्टूबर 02 सूर्यास्त18:10
अक्टूबर 07 सूर्यास्त18:05
अक्टूबर 08 से 10 तक सूर्योदय 06:25
अक्टूबर 12 सूर्यास्त18:00
अक्टूबर 18 सूर्यास्त17:55
अक्टूबर 20 से 22 तक सूर्योदय 6:30
अक्टूबर 24 से 25 तक सूर्यास्त17:50
अक्टूबर 30 से 31 तक सूर्योदय 6:35
नवम्बर 01 सूर्यास्त 17:45
नवम्बर 08 & 09 सूर्योदय 06:40
नवम्बर 10 से 12 तक सूर्यास्त 17:40
(यों कह सकते हैं कि, 10 नवम्बर से से 15 दिसम्बर तक सूर्यास्त 17:40 बजे के आसपास ही होता है।)
नवम्बर 16 सूर्योदय 06:45
नवम्बर 24 सूर्योदय 06:50
दिसम्बर 01 सूर्योदय 06:55
दिसम्बर 08 & 9 सूर्योदय 07:00
दिसम्बर 12 से 15 तक सूर्यास्त 17:40 (पुनः)
दिसम्बर 16 & 17 सूर्योदय 07:05
दिसम्बर 24 & 25 सूर्यास्त 17:45
दिसम्बर 26 & 27 सूर्योदय 07:10
(यों कह सकते हैं कि, 26 दिसम्बर से 04 फरवरी तक सूर्योदय 07:10 बजे के आसपास ही होता है।)
जनवरी 03 सूर्यास्त 17:50
जनवरी 10 & 11 सूर्यास्त 17:55
जनवरी 17 & 18 सूर्यास्त 18:00
जनवरी 24 & 25 सूर्यास्त 18:05
फरवरी 01 सूर्यास्त 18:10
फरवरी 03 & 04 सूर्योदय 07:10 (पुनः)
फरवरी 08 & 09 सूर्यास्त 18:15
फरवरी 12 & 13 सूर्योदय 07:05
फरवरी 17 सूर्यास्त 18:20
फरवरी 20 सूर्योदय 07:00
फरवरी 26 & 27 सूर्योदय 06:55 सूर्यास्त 18:25
मार्च 04 सूर्योदय 06:50
मार्च 08 & 09 सूर्यास्त 18:30
मार्च 09 सूर्योदय 06:45 & सूर्यास्त 18:30
मार्च 14 सूर्योदय 06:40
मार्च 10 से 20 तक सूर्योदय 06:35 सूर्यास्त 18:35
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें