सन 1970-71 से मैं यह पढ़ते आया हूँ कि, 1979 या 1981 के आसन्न में विश्वयुद्ध होगा, प्रलय जैसी स्थिति होगी, विश्व की जनसंख्या एक चौथाई से भी कम रह जाएगी।
फिर सन 1999 तक अखण्ड भारत बनेगा। संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय भारत में होगा। भारत की सम्प्रभुता लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप से अधिक बड़े क्षेत्र में होगी। भारत विश्व गुरु होगा। आर्थिक और सामरिक शक्तियों में भारत प्रथम स्थान पर होगा।
भारत और रूस में दूरियाँ बड़ेगी। भारत अमेरिका में घनिष्ठता बड़ेगी। चीन लगभग खत्म हो जाएगा।
इसमें हर साल कुछ अवधि बढ़ती जाती है। अब 2032 तक पहूँच गए हैं।
जो हे सो सामने है।
इसलिए मुझे इन भविष्यवाणियों में रत्ती मात्र भी भरोसा नहीं रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें